ओए न्यूज़

कावड़ियों नै करा कसूता हंगामा

अगस्त 8, 2018 ओये बांगड़ू

शिव भक्ति म्ह डूबे कावड़ियां कल अपनी-अपनी मंजिल पे पहुंच जांगे यानी शिवरात्रि पै शिवलिंग पै जल चढ़ान के साथ पूरी हो जावेगी कावड़ियों की यात्रा. शान्ति अर भक्ति की इस यात्रा म्ह आजकल जब तक ‘भांग रगड कै पिया करूं’ ते ले के ‘सावन-सावन भोले के कावड़ियां मौज लुटे सै’ अर सपना का ‘तेरी अंख्या का यो काजल’ भी जिब तक न बाजै जब तक भक्ति का सुरूर सा कोणी चढ़ता.

 

अर फेर भोले का प्रसाद खा जिब नाचते कावड़ियां बीच सडक पै चले है तो भक्ति का रूप तांडव म्ह आप ही तब्दील हो जावे हैं. ऐसा ही कुछ दिल्ली के मोती नगर म्ह होया. जिब एक भोली यानी महिला की कार गलती तै एक कावड़ियां कै टच होगी बस फेर के था कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. अर  जमकर तोड़फोड़ की. कार आले तो भोले की दया तै बच निकले लेकिन भोले के भक्तों की चपेट म्ह कई कार आ गी. पुलिस भी आई लेकिन भक्तों की भक्ति के आगे चुपचाप खड़ी तांडव देखती रही.

कांवड़ के इस नए ट्रेंड म्ह कुछ सच्चे भक्त बेचारे हैरान-परेशान है अर हंगामा काटन आले साल दर साल हुडदंग के मामलों म्ह इजाफा करन लाग रे है. इस साल दिल्ली एनसीआर में हुई कई हंगामे की घटनाओं के साथ कांवड़ यात्रा कल सम्पन्न हो जागी लेकिन यों डीजे वाले बाबु के साथ भोले नै याद करते होए हर साल हंगामा का सिलसिला न्यू ए जारी रह्या तो कदे इसा न हो के भोले बाबा नै अपनी तीसरी आँख खोलनी पड़ जावे. तो भोले के भक्तों संभलो अर शांति और अहिंसा के साथ कांवड़ यात्रा सम्भालों.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *