Oye Bangdu

मूसबा इन अस्पताल…

अब का बताबें भाई? दास्तां ही कुछ अइसन है की घबराहट हो रही है। घबराहट इस बात की कि कहीं आपका करेजबा मुंह में न आ जाये। बात अइसन है कि बिहार के दरभंगा जिला मे ‘दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नाम से एकठो बहुते बड़का अस्पताल है, जो उत्तर बिहार में बहुते प्रसिद्ध भी है। अब आप ई सोचेंगे कि इस में कौन सी नई बात है। न न भईया जी… नई बात इस में नाहीं, नई बात त अगिला पैरा में है। तनिक ससरिये तो आगे।

बात ई है कि एकठो मूसबा अप्पन पेट भरई खातिर रविवार रतिया में अस्पताल के आईसीयू सेक्शन में भर्ती समस्तीपुर जिला निवासी रामकिशुन ठाकुर का आंख कुतर कर भाग गया। अब परिजनो का आरोप है कि अस्पताल में रतिया मे कउनो तरहक सुबिधा नहीं मिलता है। न कउनो स्टाफ यहाँ मौजूद रहता है, न कउनो डॉक्टर। हालांकि सुनने में आया है कि यहाँ पर सरकारी कर्मचारी के न होने पर मूसबा सब ही ड्यूटी पर रहता है।

एतना ही नहीं, यहाँ पर रतिया में अगर कोनो पेसेंट का पानी बोतल बदलना होता है या ऑक्सीजन लगाना होता है तो परिजनों को खुदे ई काम करना पड़ता है। बिहार सरकार के अधीन ऐही अस्पताल में सुविधाओं का घोर आभाव है। जिसे समय रहते ठीक करना बहुते जरुरी है।

Exit mobile version